पंजाब के खनौरी बॉर्डर पहुंचे बजरंग पूनिया, किसान नेता के हिरासत पर कहा- 'निंदनीय'
ओलंपिक मेडलिस्ट रेसलर बजरंग पूनिया मंगलवार को किसानों के समर्थन में खनौरी बॉर्डर (पंजाब) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लेना निंदनीय है। उन्होंने कहा, "यह बर्दाश्त के बाहर है।" गौरतलब है, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज़माफी समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब में किसानों का प्रदर्शन जारी है।