पंजाब के गांवों में लगे 'शॉर्ट्स नहीं पहने और सड़क पर देर रात न निकले कपल' के बोर्ड
पंजाब के मोहाली के गांवों में सुरक्षा का हवाला देकर बाहर से आए लोगों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। वहां नोटिस बोर्ड पर लिखा गया, "गांव में प्रवासी छोटे कपड़ों में घूमते न दिखें और देर रात लड़के-लड़कियां सड़क पर न दिखें।" इसके अलावा लिखा गया कि जिन स्थानों पर प्रवासी रहते हैं, वहां कूड़ादान अनिवार्य होना चाहिए।