पंजाब कांग्रेस में गुटबाज़ी तेज, 15 विधायकों ने राहुल गांधी से मिलने का मांगा समय
पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच जारी खींचतान के बीच 15 विधायकों की गुप्त बैठक हुई। बैठक में विधायकों ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और गुटबाजी को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात का फैसला किया। इसके लिए उन्हें पत्र लिखकर समय मांगा गया है। पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल के प्रयासों के बावजूद अंदरूनी मतभेद दूर नहीं हो पाए हैं।