पंजाब किंग्स के खिलाफ बतौर कप्तान वापसी करेंगे संजू सैमसन, दिए गए फिट करार

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ने फिट घोषित कर दिया है जिसके बाद उन्हें आईपीएल-2025 में दोबारा विकेटकीपिंग की अनुमति मिल गई है। पहले संजू बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे थे। आरआर ने कहा, "संजू शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के अगले मैच में कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।"

Load More