पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ने एक ओवर में जड़े 6 चौके
पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ओवर में 6 चौके जड़ दिए। उन्होंने पारी के छठे ओवर में तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार की लगातार 6 गेंदों पर चौके लगाए। पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे के बाद प्रभसिमरन आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।