पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रीति ज़िंटा का रिऐक्शन हुआ वायरल, चहल को लगाया गले
आईपीएल में केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा का रिऐक्शन वायरल हो गया है। वीडियो में प्रीति ताली बजाकर खुशी ज़ाहिर करने के बाद युजवेंद्र चहल को गले लगाती हुई नज़र आ रही हैं। दरअसल, पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया है।