पंजाब किंग्स के हेड कोच बन सकते हैं रिकी पॉन्टिंग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पॉन्टिंग आईपीएल-2025 के लिए पंजाब किंग्स के हेड कोच बन सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों के बीच डील साइन हो चुकी है। इससे पहले पॉन्टिंग, दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रह चुके हैं और अपने हेड कोच ट्रेवर बेलिस का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाने के बाद से पंजाब किंग्स हेड कोच तलाश रही है।