पंजाब किंग्स ने हासिल किया T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़
पंजाब किंग्स ने शनिवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 19 ओवर में 265 रनों का लक्ष्य हासिल किया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। इससे पहले का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम दर्ज था जब आईपीएल 2024 में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।