पंजाब के तरनतारन से AAP विधायक कश्मीर सिंह का हुआ निधन, केजरीवाल व मान ने जताया शोक
पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉक्टर कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कैंसर से पीड़ित थे। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कश्मीर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।