पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का गुरुवार को जालंधर में लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 2012 में पंजाब की तत्कालीन एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक चुने गए और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

Load More