पंजाब के फिरोज़पुर में घर में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन, वीडियो आया सामने
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिरोज़पुर (पंजाब) में शनिवार रात एक घर के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ड्रोन गिरने के बाद आग लगी दिखाई दे रही है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।