पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उतरेगी दिल्ली सरकार, भेजेगी राहत सामग्री
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में बाढ़ प्रभावित राज्य पंजाब की मदद करने की घोषणा की है। दिल्ली से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री पंजाब भेजी जाएगी जिसमें आटा, दाल, चावल और ज़रूरी दवाइयां शामिल हैं। दिल्ली बीजेपी की सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि बाढ़ दिल्ली और पंजाब दोनों के लिए चुनौती है।