पंजाब के मोगा में बिजली घर में लगी भीषण आग, ब्लास्ट होने का है खतरा
पंजाब के मोगा के सिंघां वाला गांव के बिजली घर में भीषण आग लग गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दमकल कर्मियों द्वारा काफी आग बुझाने के बावजूद आग भीषण है और यहां ब्लास्ट होने का खतरा है।" उन्होंने बताया, "5-6 जगहों से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई हैं।"