पंजाब की युवती ने बुज़ुर्गों को शिक्षित करने के लिए शुरू किया 'बेबे बापू स्कूल'
बठिंडा (पंजाब) के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय युवती राजविंदर कौर ने बुज़ुर्गों को शिक्षित करने के लिए 'बेबे बापू स्कूल' की शुरुआत की है। इस स्कूल में वे बुज़ुर्ग महिला व पुरुष पढ़ने आते हैं जो गरीबी या सामाजिक बाधाओं के कारण शिक्षा से वंचित रह गए थे। स्कूल से अबतक करीब 80 बुज़ुर्ग जुड़ चुके हैं।