पंजाब के सीएम भगवंत मान को पेरिस जाने के लिए नहीं मिली राजनीतिक मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया है। सीएम मान ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सरकार है और वह पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।