पंजाब के सभी 23 ज़िले बाढ़ प्रभावित घोषित, अब तक 30 की मौत व फसलों को हुआ भारी नुकसान
पंजाब सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी 23 ज़िलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया। बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है जबकि 3.5 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। बाढ़ ने 148590 हेक्टेयर पर खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया है जिससे राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है।