पंजाब नैशनल बैंक ने बढ़ाई एमसीएलआर की दर, होम व पर्सनल लोन पड़ेगा महंगा
पंजाब नैशनल बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में 0.05% की बढ़ोतरी का एलान किया है जिसके बाद एक वर्षीय अवधि का एमसीएलआर अब 8.85% से बढ़कर 8.90% हो गया है। दरअसल, एमसीएलआर बढ़ने के चलते होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेना महंगा हो जाता है क्योंकि इससे इंटरेस्ट में भी बढ़ोतरी होती है।