नकली वीज़ा पर ब्रिटेन गए 14 भारतीय, पंजाब पुलिस मानव तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी
पंजाब पुलिस फर्ज़ी ई-वीज़ा और नौकरी दस्तावेज़ों से अमृतसर-लंदन की यात्रा करने वाले 14 लोगों को ब्रिटेन से वापस लाने की तैयारी में है। ब्रिटिश अधिकारियों ने फर्ज़ीवाड़ा पकड़कर उन्हें हिरासत में लिया है। SIT ने मामले को लेकर वॉरंट जारी किए हैं और एयरलाइन कर्मचारियों व ट्रैवल एजेंटों से जुड़े मानव तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।