पंजाब पुलिस ने NRI की हत्या मामले में होशियारपुर से 3 और लोगों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सुखचैन सिंह नामक एनआरआई की हत्या किए जाने के मामले में 3 और लोगों को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि पारिवारिक रंजिश के कारण एनआरआई की हत्या की गई थी।

Load More