पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया अभियान, 44787 जगहों पर की छापेमारी
आधिकारिक आकंड़ों के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने 'गैंगस्टरों के खिलाफ जंग' अभियान के तहत 20 जनवरी-15 मार्च 2026 के बीच 44,787 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 14,894 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 14,561 वांछित अपराधी और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 333 सहयोगी और रिश्तेदार शामिल हैं। कुल 7,494 लोगों को निवारक हिरासत में रखा गया है।