पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूछा गया 'आप' की स्थापना से जुड़ा सवाल, हुआ विवाद
पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 'आप' की स्थापना, नीतियों और उसके कार्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे जाने के बाद विवाद शुरू हो गया है। पंजाब बीजेपी के मीडिया प्रमुख ने कहा, "युवाओं को राजनीतिक तौर पर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यह दर्शाता है कि पूरे साल छात्रों को 'आप' के बारे में पढ़ाया गया।"