पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' का आगाज, 10 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पंजाब के बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को ₹50-50 लाख देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 14 से 70 वर्ष तक के करीब 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

Load More