पंजाब में 1 अगस्त से स्कूलों में पढ़ाया जाएगा नशे से बचने का तरीका
पंजाब के सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को नशे से बचाव का वैज्ञानिक कोर्स पढ़ाया जाएगा। यह कोर्स नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी की टीम ने तैयार किया है। इसके लिए 6,500+ शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। पहली बार कोई राज्य नशे के खिलाफ ऐसा ठोस कदम उठा रहा है।