पंजाब में 15 सितंबर से 3 नवंबर तक पराली जलाने की 4,132 घटनाएं आईं सामने
'पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर' के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 3 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने की कुल 4,132 घटनाएं सामने आईं। 'पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर' के मुताबिक, राज्य में पिछले पांच दिन में पराली जलाने की 1,779 घटनाएं सामने आईं हैं। पंजाब में 2023 में पराली जलाने की कुल 36,663 घटनाएं दर्ज की गई थीं।