इस प्रदेश के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक ही बार में 8% बढ़ा DA
पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8% बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके बाद DA की दर 42% से बढ़कर 50% हो गई है। बढ़ी हुई दर 1 सितंबर 2026 से लागू होगी और सितंबर की सैलरी में इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। फैसले से राज्य के नियमित सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।