पंजाब में अवैध साइबर सेंटर चलाने वाले 4 अफ्रीकी नागरिक समेत 21 लोग हुए गिरफ्तार
पंजाब की मोहाली पुलिस ने बताया है कि अवैध साइबर सेंटर चलाने वाले 4 अफ्रीकी नागरिक समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी पुलिस अधिकारी या कस्टम अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों को फोन कर उन्हें ठगते थे। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से 20 लैपटॉप और ₹1.40 लाख नकद जब्त किए गए हैं।