पंजाब में आई बाढ़ को लेकर शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दुआएं भेज रहा हूं

बॉलीवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बारे में सुनकर मेरा दिल पसीज गया है।" शाहरुख ने लिखा, "मैं उन्हें दुआएं और हिम्मत भेज रहा हूं। पंजाब की हिम्मत कभी न टूटे। ईश्वर उन सभी पर कृपा बनाए रखे।"

Load More