पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए गडकरी ने सीएम मान को लिखा पत्र
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। पत्र में गडकरी ने कहा है कि अगर कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो एनएचएआई राज्य में 8 हाईवे प्रोजेक्ट को रद्द कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 8 प्रोजेक्ट की लागत ₹14,288 करोड़ है।