पंजाब में कल से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज; शिक्षा मंत्री ने कहा- सशस्त्र बलों पर गर्व है
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर की घोषणा के बाद कहा है कि पंजाब में सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सोमवार (12 मई) से फिर से खुलेंगे। उन्होंने कहा, "नियमित कक्षाएं व परीक्षाएं शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेंगी। हमें अपनी बहादुर सशस्त्र सेनाओं पर बेहद गर्व है। जय हिंद की सेना🇮🇳।"