पंजाब में गन पॉइंट पर हुई बैंक में ₹40 लाख की लूट, सीसीटीवी कैमरे में दिखे लुटेरे
पंजाब के फगवाड़ा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में 3 हथियारबंद लुटेरों ने गन पॉइंट पर करीब ₹40 लाख लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकाबपोश थे और उन्होंने बैंक कर्मचारियों को पहले बंधक बना लिया था। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे बैंक में दाखिल होते और कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।