पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ चलेगा युद्ध स्तर पर अभियान, मान सरकार ने किया एलान
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर रिहैब सेंटरों को तैयार किया गया है और जल्द ही अभियान शुरू होगा। बकौल सरकार, इसकी तैयारी की ज़िम्मेदारी ज़िला कलेक्टरों को सौंपी गई है।