पंजाब में दो भाइयों ने इकलौती बहन को तोहफे में दिया ₹50 लाख का घर, फूट-फूटकर रोई बहन

लुधियाना (पंजाब) में 2 भाइयों ने अपनी इकलौती बहन को तोहफे में करीब ₹50 लाख का 175-गज का मकान दिया जिसे देखकर बहन फूट-फूटकर रोने लगी। भाइयों ने बताया कि वह 4-साल से पैसे जुटा रहे थे। 2007 में पिता के निधन के बाद दोनों भाइयों ने बहन को मायके की कमी महसूस नहीं होने देने का संकल्प लिया था।

Load More