पंजाब में दशकों बाद आई सबसे भीषण बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 48
पंजाब में दशकों बाद आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई और 1.76 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के अनुसार, राज्य में सभी निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 8 सितंबर से खुलेंगे। सरकारी स्कूलों में कक्षाएं 9 सितंबर से फिर से शुरू होंगी।