पंजाब में पूर्व कांग्रेस विधायक संजय तलवार की कार पर की गई फायरिंग
लुधियाना (पंजाब) में पूर्व कांग्रेस विधायक संजय तलवार के घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर शनिवार को फायरिंग की गई। कार के अंदर एक गोली मिली है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हवाई फायरिंग का मामला लग रहा है और गलती से गोली कार पर लग गई है।