पंजाब में बाढ़ के बीच अमृतसर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- हम राज्य के साथ खड़े हैं
पंजाब में बाढ़ के बीच स्थिति का जायज़ा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह अमृतसर पहुंचे। इस दौरान चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जायज़ा लेने के लिए भेजा है और इसके आधार पर उन्हें रिपोर्ट दूंगा। इस संकट की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ खड़ी है।"