पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाके में घुटनों से ऊपर तक पानी में खड़े नज़र आए शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान वह घुटनों से ऊपर तक पानी में खड़े नज़र आए। उन्होंने कहा, "बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। स्थिति देखकर मन द्रवित है।" शिवराज ने कहा, "हम किसानों के साथ मज़बूती से खड़े हैं।"