पंजाब में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा ₹20,000/एकड़ मुआवज़ा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि प्रभावित किसानों को फसल क्षति के लिए प्रति एकड़ ₹20,000 का मुआवज़ा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजन को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

Load More