पंजाब में वोटर लिस्ट में भगत सिंह की तस्वीर पर हुआ विवाद, चुनाव आयोग ने दी सफाई
लुधियाना ईस्ट (पंजाब) की वोटर लिस्ट में वोटर के नाम के साथ स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तस्वीर छपने से विवाद हो गया है। कांग्रेस का दावा है कि तस्वीर SIR ड्राफ्ट लिस्ट में छपी थी। लुधियाना ज़िला चुनाव कार्यालय ने दावे को 'भ्रामक' बताया और कहा कि गलत तस्वीर को असल में SIR के दौरान 'ठीक' किया गया था।