पंजाब में विपक्ष ने की CM मान का अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग, असेंबली में नशे में आने का है आरोप
पंजाब में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से मुख्यमंत्री भगवंत मान का अल्कोहल टेस्ट करवाने की मांग की है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, "सीएम विधानसभा में नशे में पाए गए। कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। हमने खुद टेस्ट कराने की पेशकश की है।" सांसद स्वाति मालीवाल ने मान का वीडियो शेयर किया था।