पंजाब में सेवानिवृत्त DSP ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर चलाई गोलियां, बेटे की हुई मौत

पंजाब के अमृतसर में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त डीएसपी तरसेम सिंह ने शुक्रवार को संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं। इस घटना में उसके 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बहू घायल हो गई। पुलिस ने तरसेम को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक ज़ब्त कर ली है।

Load More