पंजाब में सरहद के गांवों के किसानों को BSF का आदेश, 2 दिन में फसल काटकर खेत खाली करो
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में किसानों से तारबंदी के पार बोई गेहूं की फसल को दो दिनों में काटकर खेत खाली करने को कहा है। उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को भी कहा गया है। आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।