पंजाब में ससुरालवालों पर झूठा आरोप लगाने वाली महिला पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना
पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब की एक महिला पर अपने ससुरालवालों पर झूठा आरोप लगाने को लेकर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। महिला ने आरोप लगाया था कि ससुर ने उसे लाठी से पीटा था और सास ने उसे बालों से पकड़कर घसीटा था। बकौल हाईकोर्ट, दोनों आरोपी 100% विकलांग हैं और चलने में असमर्थ हैं।