पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भारी हंगामा, सुखपाल खैरा के निलंबन पर भिड़े AAP-कांग्रेस MLA
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को AAP और कांग्रेस विधायकों के बीच सदन के भीतर और बाहर भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन और प्रवेश रोके जाने का विरोध किया है। इस दौरान नेताओं ने AAP का चुनाव चिह्न जलाया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की।