पंजाब सीएम भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती; 2 दिनों से हैं अस्वस्थ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दो दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इसके चलते वह घर पर आराम कर रहे थे लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं होने और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।