पंजाब सीएम मान ने दिवंगत किसान शुभकरण के परिवार को दिया ₹1 करोड़ का चेक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दिवंगत किसान शुभकरण सिंह के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ₹1 करोड़ का चेक दिया और उनकी बहन को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपा। सीएम मान ने मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर कीं। गौरतलब है कि शुभकरण की फरवरी 2024 में किसान प्रदर्शन के दौरान मौत हुई थी।