पंजाब सरकार दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब वासियों और NRIs के लिए खोलेगी सुविधा केंद्र
पंजाब सरकार विदेश से इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) के टर्मिनल 3 पर आने वाले पंजाब वासियों और एनआरआई के लिए विशेष सुविधा केंद्र खोलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए सरकार ने जीएमआर ग्रुप से करार किया है। केंद्र पर यात्रियों (पंजाब वासियों) को चौबीसों घंटे सेवाएं मिलेंगी। बकौल रिपोर्ट, किसी भी मदद के लिए यात्री यहां संपर्क कर सकेंगे।