पुजारी ने 'पीछा छुड़ाने के लिए' 30 वर्षीय महिला की राजस्थान में गला दबाकर की हत्या
चूरू (राजस्थान) में बीते दिनों एक मंदिर में हुई 30-वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि मंदिर के पुजारी ने ही 'पीछा छुड़ाने के लिए' उसकी गला दबाकर हत्या की थी। बकौल पुलिस, दोनों के 'गहरे संबंध' थे और महिला पुजारी को शहर से बाहर जाने से मना कर रही थी।