पुजारी ने कर्नाटक के मंदिर में भगवान के साथ रखी ऐक्टर दर्शन की तस्वीर, किया गया सस्पेंड
कर्नाटक के एक हिंदू मंदिर के गर्भगृह में जेल में बंद ऐक्टर दर्शन थुगुदीपा की तस्वीर रखने के आरोप में राज्य सरकार ने मंदिर के पुजारी को सस्पेंड कर दिया है। दर्शन फिलहाल रेणुका स्वामी हत्याकांड में जेल में हैं। एक भक्त ने कहा कि पुजारी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जिसे 'बर्दाश्त नहीं किया' जाएगा।