पुजारी हत्याकांड के आरोपी का शव पहाड़ी पर मिला, तीन दिन पहले हुई थी पुजारी की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) के गोइलकेरा में पुजारी गोरा अंगरिया की हत्या के तीन दिन बाद आरोपी पोंडे राम अंगरिया का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ी पर मिला। उसके गले पर गहरे जख्म और जेब से ब्लेड बरामद हुआ है। पुलिस हत्या-आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Load More