पेटीएम की MSCI इंडेक्स में हुई वापसी, शेयर उछले; ब्रोकरेज ने दिया ₹1600 का टारगेट

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 5% तक उछल गए। यह उछाल कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों और MSCI इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में स्टॉक के दोबारा शामिल होने की खबर के बाद आया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने शेयरों पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रख इसका टारगेट प्राइस ₹1,600 तक बढ़ा दिया है।

Load More